Skip to main content

BEd : 12वीं के बाद करें 4 साल में बीएड, शिक्षा मंत्रालय ने किया ITEP कोर्स अधिसूचित, NCET से प्रवेश देगा NTA

 

BEd : 12वीं के बाद करें 4 साल में बीएड, शिक्षा मंत्रालय ने किया ITEP कोर्स अधिसूचित, NCET से प्रवेश देगा NTA



केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को चार वर्षीय इंटीग्रेटेड अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) को अधिसूचित किया है। यह एक दोहरी समग्र स्नातक डिग्री है जिसके तहत बीए-बीएड / बीएससी बीएड और बीकॉमबीएड कोर्स पेश किया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, ''यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अध्यापक शिक्षा से संबंधित किए गए प्रमुख प्रावधानों में से एक है।''







इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, वर्ष 2030 से शिक्षकों की भर्ती केवल आईटीईपी के माध्यम से होगी। इसे शुरू में देश भर के लगभग 50 चयनित बहु-विषयक संस्थानों में पायलट (प्रायोगिक) प्रारूप में पेश किया जाएगा।
       
मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने इस पाठ्यक्रम को इस तरह से तैयार किया है कि यह एक छात्र-शिक्षक को शिक्षा में डिग्री के साथ-साथ इतिहास, गणित, विज्ञान, कला, अर्थशास्त्र, या वाणिज्य जैसे विशिष्ट विषयों में डिग्री प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
       
शिक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ''एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम न केवल आधुनिक अध्यापन कला का ढांचा तैयार करेगा, बल्कि प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन), समावेशी शिक्षा और भारत एवं इसके मूल्यों/लोकाचार /कलाओं/परंपराओं एवं अन्य चीजों की समझ विकसित करने में आधार तैयार करने का काम करेगा।''
     
इसमें कहा गया है कि यह कार्यक्रम उन सभी छात्रों के लिए उपलब्ध होगा जो माध्यमिक शिक्षा के बाद शिक्षण को एक पेशे के रूप में लेना चाहते हैं। 
     
मंत्रालय ने बताया, '' इस एकीकृत पाठ्यक्रम से छात्रों को काफी लाभ होगा क्योंकि वे वर्तमान बी.एड पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक पांच साल के बजाय चार साल में ही इसे पूरा कर लेंगे, जिससे उनके एक साल की बचत होगी। चार वर्षीय आईटीईपी की शुरुआत शैक्षणिक सत्र 2022-23 से होगी।''
     
बयान के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एनसीईटी) के जरिए इस पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT  यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती जेटीसी लिस्ट जारी हो गई। सभी जनपदों की लिस्ट जारी चयनित अभ्यर्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करें।  https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311905247496.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311910141086.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT:

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT :  एसएससी का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए बड़ा मौका SSC Phase 13 Notification 2025 OUT अब जारी हो चुका है. इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुल 2402 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें लैब असिस्टेंट, डिप्टी रेंजर, क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. आवेदन 2 जून से शुरू हो गए हैं और अंतिम तारीख 23 जून 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें. ऑ नलाइन आवेदन कैसे करें? (SSC Phase 13 Notification 2025 OUT) SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  ssc.gov.in होमपेज पर “ Apply Online ” पर क्लिक करे खुद को रजिस्टर करें (नाम, ईमेल, मोबाइल आदि से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें आवेदन शुल्क जमा करें आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें  

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक    रेखा हमें हिट करके        पोएचे (पीछे) छोड़ गई रे ▪️ रेबीज खा ▪️ खसरा ह ▪️ हर्पिस में ▪️ मेनिनजाइटिस हि ▪️ हिपैटाइटिस ट▪️ ट्रैकोमा करके▪️(साइलेंट) पो▪️ पोलियो ए ▪️ एड्स चे ▪️ चेचक छो▪️ छोटी माता ड ▪️ डेंगू ज्वर ग ▪️ गलसोध ई ▪️ इन्फ्लूएंजा