Skip to main content

Current Affairs 28th October 2021

 फ्रैन विल्सन ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

  • इंग्लैंड की मध्यक्रम की बल्लेबाज फ्रैन विल्सन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  • उन्होंने 64 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 2017 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थीं।
  • ODI में उनका सर्वोच्च स्कोर 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंदों में 85 रन था।
  • विल्सन – राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी, शार्लेट एडवर्ड्स कप और इसके साथ ही द हंड्रेड खेलना जारी रखेंगी


इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक ने किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड Ka-ching के लिए समझौता
  • इंडिगो और कोटक महिंद्रा बैंक ने 6E रिवार्ड्स प्रोग्राम के तहत को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, Ka-ching के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।
  • नवंबर 2021 में लॉन्च होने वाला यह को-ब्रांडेड कार्ड दो वेरिएंट – 6E रिवार्ड्स और 6ई रिवार्ड्स XL में उपलब्ध होगा।
  • क्रेडिट कार्ड, ग्राहकों को अपने खर्च पर त्वरित 6E पुरस्कार अर्जित करने और टिकट के लिए इन पॉइंट्स को रिडीम करने की अनुमति देगा।
ईशा अंबानी की स्मिथसोनियन संग्रहालय के न्यासी बोर्ड में नियुक्ति
  • ईशा अंबानी को 23 सितंबर 2021 से शुरू होने वाले चार साल के कार्यकाल के लिए स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट के न्यासी बोर्ड में नियुक्त किया गया है।
  • स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट, स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन का हिस्सा है, जो अमेरिका में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, शिक्षा और अनुसंधान परिसर है।
  • स्मिथसोनियन के पास 17 सदस्यीय, बोर्ड ऑफ रीजेंट है।
भारती समर्थित वनवेब, नियोम टेक ने बनाया सैटेलाइट नेटवर्क के लिए $200 mn का JV
  • भारती ग्रुप द्वारा समर्थित, सैटेलाइट कंपनी वनवेब और सऊदी अरब की नियोम टेक और डिजिटल होल्डिंग कंपनी ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • वे मध्य पूर्व और पूर्वी अफ्रीकी देशों को उपग्रह आधारित सेवाएं प्रदान करने के लिए, $200 मिलियन का संयुक्त उद्यम बनाएंगे।
  • नियोम के कॉग्निटिव टेक्नोलॉजीज के पारिस्थितिकी तंत्र को सक्षम करने हेतु, कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए वनवेब के लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट समूह को तैनात किया जाएगा।
जना SFB ने किया सुभाष खुंटिया को अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त
  • जना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने सुभाष सी. खुंटिया को बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1981 – बैच के अधिकारी, खुंटिया भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के चेयरमैन भी थे।
  • कर्नाटक सरकार में, उन्होंने वित्त, राजस्व, कार्मिक और शहरी विकास विभागों में काम किया।
मैक्स लाइफ : अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम से जुड़ने वाली पहली बीमा फर्म
  • मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, सितंबर 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुरू किए गए अकाउंट एग्रीगेटर (AA) ढांचे में शामिल हो गई है।
  • मैक्स लाइफ, ऐसा करने वाली पहली बीमाकर्ता फर्म है।
  • मैक्स लाइफ ने वित्तीय सूचना उपयोगकर्ता (FIU) के रूप में नेटवर्क में शामिल होने के लिए, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) FinVu (जो एक AA भी है), और डेटा एनालिटिक्स कंपनी Finarkein के साथ सहयोग किया है।
26 अक्टूबर 2021 को CEEW ने जारी किया क्लाइमेट वल्नरेबिलिटी इंडेक्स
  • ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (CEEW) द्वारा 26 अक्टूबर 2021 को क्लाइमेट वल्नरेबिलिटी इंडेक्स (CVI) प्रकाशित किया गया।
  • इसने असम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार राज्यों को चरम मौसम की घटनाओं के लिए सबसे अधिक संवेदनशील पाया है।
  • ‘मैपिंग इंडियाज क्लाइमेट वल्नरेबिलिटी – ए डिस्ट्रिक्ट-लेवल असेसमेंट’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में भारत के 640 जिलों का अध्ययन किया गया।
नाग नदी पुनरोद्धार परियोजना को मिला EFC का अनुमोदन
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा परिकल्पित नाग नदी पुनरोद्धार परियोजना को व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है।
  • इसकी कीमत 2117 करोड़ रुपये होगी।
  • परियोजना के हिस्से के रूप में तीन सीवेज उपचार परियोजनाएं, 500 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क, एक पंपिंग स्टेशन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
  • नाग नदी नागपुर में स्थित है।
28 से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव की मेजबानी कर रहा है रायपुर
  • राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव 28-30 अक्टूबर 2021 के बीच रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।
  • महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार की पर्यटन विकास योजना के तहत किया जा रहा है।
  • यह उज्बेकिस्तान, नाइजीरिया, श्रीलंका, युगांडा, सीरिया, माली, फिलिस्तीन और किंगडम ऑफ एस्वातिनी सहित, देशों के विविध आदिवासी समुदायों से संबंधित कलाकारों की मेजबानी करेगा।
जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने दी चार नए न्यायालयों के निर्माण को मंजूरी
  • जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने जिला मुख्यालयों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के चार न्यायालयों के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
  • सांबा, बांदीपोरा, गांदरबल और पुंछ जिलों में एक-एक न्यायालय बनाया जाएगा।
  • परिषद ने 4 चयनित जिलों में नए न्यायालय परिसर में विभिन्न श्रेणियों (10 प्रत्येक) के 40 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी।

कर्नाटक कॉलेजिएट विभाग ने किया इंफोसिस के साथ समझौता
  • कर्नाटक कॉलेजिएट और तकनीकी शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर 2021 को बेंगलुरु में इंफोसिस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • समझौता, मिश्रित शिक्षा की सुविधा प्रदान करेगा जो छात्रों को उद्योग-विशिष्ट पाठ्यक्रमों के लिए तैयार करेगा और उनके करियर के विकास में मदद करेगा।
  • इंफोसिस 15000 डिबॉन्डेड कंप्यूटर दान करके आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ एक डिजिटल विकास कार्यक्रम स्थापित करेगा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुरू की ‘एजुकेशन एट योर डोरस्टे’ योजना
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने 27 अक्टूबर 2021 को विल्लुपुरम में एक अनूठी शैक्षणिक योजना, ‘एजुकेशन एट योर डोरस्टेप’ का शुभारंभ किया।
  • उन्होंने, योजना से संबंधित एक ऐप और थीम सॉन्ग भी जारी किया।
  • यह योजना 15 नवंबर 2021 से शुरू होगी।
  • योजना के स्वयंसेवक, हर शाम एक घंटे के लिए छात्रों के साथ उन स्थानों (जिन्हें समुदाय में पहचाना और खोला जाएगा) पर एक-साथ इक्कठा होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT  यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती जेटीसी लिस्ट जारी हो गई। सभी जनपदों की लिस्ट जारी चयनित अभ्यर्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करें।  https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311905247496.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311910141086.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT:

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT :  एसएससी का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए बड़ा मौका SSC Phase 13 Notification 2025 OUT अब जारी हो चुका है. इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुल 2402 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें लैब असिस्टेंट, डिप्टी रेंजर, क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. आवेदन 2 जून से शुरू हो गए हैं और अंतिम तारीख 23 जून 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें. ऑ नलाइन आवेदन कैसे करें? (SSC Phase 13 Notification 2025 OUT) SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  ssc.gov.in होमपेज पर “ Apply Online ” पर क्लिक करे खुद को रजिस्टर करें (नाम, ईमेल, मोबाइल आदि से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें आवेदन शुल्क जमा करें आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें  

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक    रेखा हमें हिट करके        पोएचे (पीछे) छोड़ गई रे ▪️ रेबीज खा ▪️ खसरा ह ▪️ हर्पिस में ▪️ मेनिनजाइटिस हि ▪️ हिपैटाइटिस ट▪️ ट्रैकोमा करके▪️(साइलेंट) पो▪️ पोलियो ए ▪️ एड्स चे ▪️ चेचक छो▪️ छोटी माता ड ▪️ डेंगू ज्वर ग ▪️ गलसोध ई ▪️ इन्फ्लूएंजा