Skip to main content

MPHC Recruitment: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, 708 पदों के लिए करें आवेदन

 मध्य प्रदेश राज्य के जिला और सत्र न्यायालयों में ग्रुप डी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सीधी भर्ती के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (एमपीएचसी) ने विज्ञापन जारी किया है। उच्च न्यायालय द्वारा मंगलवार, 26 अक्टूबर को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.120/परीक्षा/2021) के अनुसार चतुर्थ श्रेणी में वाहन चालक, भृत्य/चौकीदार/जलवाहक, माली और स्वीपर के पदों पर कलेक्टर रेट/आकस्मिता निधी से वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 9 नवंबर 2021 से उपलब्ध कराये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2021 निर्धारित की गयी है।







ऐसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, mphc.gov.in पर विजिट करने के बाद रिक्रूटमेंट-रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा, जहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव किया जाना है। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 216.70 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 116.70 रुपये ही है।


इस लिंक से देखें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती 2021 अधिसूचना

इस लिंक से देखें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती 2021 अधिसूचना

यहां मिलेगा ऑनलाइन आवेदन लिंक

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती 2021: योग्यता मानदंड

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना के अनुसार वाहन चालक प्रवर्ग के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही, लाइट मोटर व्हीकल चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया होना चाहिए। अन्य सभी विज्ञापित ग्रुप डी पदों के लिए उम्मीदवारों को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इनके अतिरिक्त सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारो को आयु सीमा में छूट भी दी गयी है, अधिक जानकारी और अन्य विवरणों के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती 2021 अधिसूचना देखें।

Comments

Popular posts from this blog

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT  यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती जेटीसी लिस्ट जारी हो गई। सभी जनपदों की लिस्ट जारी चयनित अभ्यर्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करें।  https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311905247496.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311910141086.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT:

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT :  एसएससी का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए बड़ा मौका SSC Phase 13 Notification 2025 OUT अब जारी हो चुका है. इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुल 2402 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें लैब असिस्टेंट, डिप्टी रेंजर, क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. आवेदन 2 जून से शुरू हो गए हैं और अंतिम तारीख 23 जून 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें. ऑ नलाइन आवेदन कैसे करें? (SSC Phase 13 Notification 2025 OUT) SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  ssc.gov.in होमपेज पर “ Apply Online ” पर क्लिक करे खुद को रजिस्टर करें (नाम, ईमेल, मोबाइल आदि से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें आवेदन शुल्क जमा करें आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें  

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक    रेखा हमें हिट करके        पोएचे (पीछे) छोड़ गई रे ▪️ रेबीज खा ▪️ खसरा ह ▪️ हर्पिस में ▪️ मेनिनजाइटिस हि ▪️ हिपैटाइटिस ट▪️ ट्रैकोमा करके▪️(साइलेंट) पो▪️ पोलियो ए ▪️ एड्स चे ▪️ चेचक छो▪️ छोटी माता ड ▪️ डेंगू ज्वर ग ▪️ गलसोध ई ▪️ इन्फ्लूएंजा