Skip to main content

UP Election: मायावती को बड़ा झटका देने की तैयारी में अखिलेश, BSP के 6 विधायक कल SP में होंगे शामिल

UP Election: मायावती को बड़ा झटका देने की तैयारी में अखिलेश, BSP के 6 विधायक कल SP में होंगे शामिल


यूपी (Uttar Pradesh Election) में विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता अपना नफा-नुकसान देखकर पाला बदलने में लगे हैं. नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला अब तेज हो गया है. मायावती (Mayawati) की बसपा (BSP) को कल जोरदार झटका लगने जा रहा है. बसपा के करीब आधा दर्जन विधायक सपा (SP) में शामिल होने जा रहे हैं. बसपा के 6 विधायक कल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में 'साइकिल' पर सवार होंगे. कार्यक्रम राजधानी लखनऊ में सपा के दफ्तर पर रखा गया है. 


बसपा विधायक हाजी मुजतबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद, सुषमा पटेल, असलम चौधरी, हरगोविंद भार्गव और असलम राईनी सपा में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में इन सभी विधायकों ने सपा का साथ दिया था. बताया जा रहा है कि सपा में शामिल होने वाले ज्यादातर विधायक लखनऊ पहुंच चुके हैं. कल सुबह 11 बजे सभी विधायकों को सपा दफ्तर बुलाया गया है.

सभी विधायकों को टिकट देगी 

बसपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले सभी 6 विधायकों को अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव का टिकट देंगे. मुजतबा सिद्दीकी और हाकिम लाल बिंद प्रयागराज से विधायक हैं. कहा जा रहा है कि प्रयागराज मंडल के एक दूसरी पार्टी के विधायक भी कल सपा में शामिल हो सकते हैं. इस विधायक ने पिछले दिनों हुए विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी. प्रतापपुर सीट से विधायक मुजतबा सिद्दीकी सपा में शामिल होने की पुष्टि भी कर चुके हैं.




Comments

Popular posts from this blog

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT  यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती जेटीसी लिस्ट जारी हो गई। सभी जनपदों की लिस्ट जारी चयनित अभ्यर्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करें।  https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311905247496.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311910141086.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT:

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT :  एसएससी का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए बड़ा मौका SSC Phase 13 Notification 2025 OUT अब जारी हो चुका है. इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुल 2402 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें लैब असिस्टेंट, डिप्टी रेंजर, क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. आवेदन 2 जून से शुरू हो गए हैं और अंतिम तारीख 23 जून 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें. ऑ नलाइन आवेदन कैसे करें? (SSC Phase 13 Notification 2025 OUT) SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  ssc.gov.in होमपेज पर “ Apply Online ” पर क्लिक करे खुद को रजिस्टर करें (नाम, ईमेल, मोबाइल आदि से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें आवेदन शुल्क जमा करें आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें  

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक    रेखा हमें हिट करके        पोएचे (पीछे) छोड़ गई रे ▪️ रेबीज खा ▪️ खसरा ह ▪️ हर्पिस में ▪️ मेनिनजाइटिस हि ▪️ हिपैटाइटिस ट▪️ ट्रैकोमा करके▪️(साइलेंट) पो▪️ पोलियो ए ▪️ एड्स चे ▪️ चेचक छो▪️ छोटी माता ड ▪️ डेंगू ज्वर ग ▪️ गलसोध ई ▪️ इन्फ्लूएंजा