Skip to main content

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका:एकतरफा जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए AUS की राह हुई आसान, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

 

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका:एकतरफा जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए AUS की राह हुई आसान, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया




टी-20 WC के 22वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 154/6 का स्कोर बनाया। टीम के कई खिलाड़ियों को बढ़िया स्टार्ट मिला, लेकिन कोई बड़ी उसे पारी में नहीं बदल सका। AUS के लिए एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट चटकाए। 155 रनों के टारगेट को कंगारू टीम ने 17 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की इस टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी जीत है। जीत के साथ ही फिंच एंड कंपनी ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं, श्रीलंका की पिछले चार मुकाबलों में ये पहली हार रही। ग्रुप-1 में अभी ऑस्ट्रेलिया 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे और श्रीलंका 2 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने खेला अटैकिंग क्रिकेट
टारगेट का पीछा करते हुए AUS की शुरुआत शानदार रही। एरोन फिंच और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों पर 70 रन जोड़े। दोनों खिलाड़ियों की बैटिंग देख ऐसा लग रहा था कि शायद आज यह जोड़ी आउट ही नहीं होगी, लेकिन हसरंगा ने फिंच (37) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। हसरंगा ने अगले ही ओवर में ग्लेन मैक्सवेल (5) को आउट किया। AUS का तीसरा विकेट डेविड वार्नर (65) के रूप में गिरा।

  • एरोन फिंच T-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले AUS के दूसरे और दुनिया के 8वें खिलाड़ी बने।
  • फिंच (2,510) T-20I में 2500+ रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने।
  • वार्नर (65) T-20I में उनका ये 19वां और श्रीलंका के खिलाफ पांचवां अर्धशतक रहा।
  • तीसरे विकेट के लिए वार्नर और स्मिथ ने 39 गेंदों पर (50) रन जोड़े थे।
  • स्टीव स्मिथ ने 16 गेंदों पर नाबाद (28) और मार्कस स्टोइनिस ने 7 गेंदों पर नाबाद (16) रन बनाए।
  • 2 विकेट लेने वाले एडम जम्पा चौथी बार T-20I में 'मैन ऑफ द मैच' बने।

Comments

Popular posts from this blog

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT  यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती जेटीसी लिस्ट जारी हो गई। सभी जनपदों की लिस्ट जारी चयनित अभ्यर्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करें।  https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311905247496.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311910141086.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT:

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT :  एसएससी का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए बड़ा मौका SSC Phase 13 Notification 2025 OUT अब जारी हो चुका है. इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुल 2402 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें लैब असिस्टेंट, डिप्टी रेंजर, क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. आवेदन 2 जून से शुरू हो गए हैं और अंतिम तारीख 23 जून 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें. ऑ नलाइन आवेदन कैसे करें? (SSC Phase 13 Notification 2025 OUT) SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  ssc.gov.in होमपेज पर “ Apply Online ” पर क्लिक करे खुद को रजिस्टर करें (नाम, ईमेल, मोबाइल आदि से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें आवेदन शुल्क जमा करें आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें  

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक    रेखा हमें हिट करके        पोएचे (पीछे) छोड़ गई रे ▪️ रेबीज खा ▪️ खसरा ह ▪️ हर्पिस में ▪️ मेनिनजाइटिस हि ▪️ हिपैटाइटिस ट▪️ ट्रैकोमा करके▪️(साइलेंट) पो▪️ पोलियो ए ▪️ एड्स चे ▪️ चेचक छो▪️ छोटी माता ड ▪️ डेंगू ज्वर ग ▪️ गलसोध ई ▪️ इन्फ्लूएंजा