Skip to main content

वन दरोगा के 701 पदों पर होगी भर्ती : आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर, संशोधन की अंतिम तिथि 13 नवंबर

Upsssc ने वन विभाग में वन दरोगा के पद के लिए आवेदन मांगे है 701 पद के आवेदन की तिथि 17अक्टूबर  से शुरू हो रहे है इसमें pet 2021में भाग लेने वाले आवेदन कर सकते है 


आवेदन शुल्क

इसके लिए UPSSSC ने 25 रुपए का शुल्क तय किया हैं
योग्यता
स्नातक में उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के लिए योग्य है जिनकी आयु 21वर्ष हो या अधिक हो वह वन दरोगा का फॉर्म आवेदन कर सकते है

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) वन विभाग में वन दारोगा के 701 रिक्त पदों पर चयन के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए 17 अक्टूबर से आनलाइन आवेदन आमंत्रित और परीक्षा शुल्क जमा करेगा। आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख छह नवंबर होगी।

शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 13 नवंबर होगी। वन दरोगा मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2021 में उनके स्कोर के आधार पर की जाएगी। आयोग ने वन दरोगा मुख्य परीक्षा का विज्ञापन गुरुवार को जारी कर दिया है।

फिजिकल योग्यता

Height 163cm for male 
Running 25km in 4hour 
For female 14km in 4 hour
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना के मुताबिक आवेदन ऑनलाइन http://upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 (पीईटी) में शामिल होने वाले ही पात्र माने जाएंगे।  आनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों से मात्र आनलाइन प्रक्रिया शुल्क ही लिया जाएगा जो कि 25 रुपये है। मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए जाने पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले करना होगा

शैक्षणिक योग्यता

वन दरोगा के पद पर सीधी भर्ती के लिए गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान में से दो या अधिक विषय के साथ स्नातक या इंजीनियरिंग में स्नातक या पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक उपाधिधारक होना या सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त उसके समकक्ष अर्हता होना आवश्यक है।

वन दरोगा पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई, 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग के 288, अनुसूचित जाति 160, अनुसूचित जनजाति 20, अन्य पिछड़ा वर्ग 163 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 70 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए 14, महिला 140, भूतपूर्व सैनिक 35 और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के 14 पद आरक्षित हैं। आयोग मुख्य परीक्षा की परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित करेगा।


Comments

Popular posts from this blog

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT

UP POLICE CONSTABLE JTC LIST OUT  यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती जेटीसी लिस्ट जारी हो गई। सभी जनपदों की लिस्ट जारी चयनित अभ्यर्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करें।  https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311913007075.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311905247496.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311910141086.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf https://uppolice.gov.in/site/writereaddata/UploadOrder/pdf/O_202505311911433105.pdf

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT:

SSC Phase 13 Notification 2025 OUT :  एसएससी का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए बड़ा मौका SSC Phase 13 Notification 2025 OUT अब जारी हो चुका है. इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुल 2402 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें लैब असिस्टेंट, डिप्टी रेंजर, क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. आवेदन 2 जून से शुरू हो गए हैं और अंतिम तारीख 23 जून 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें. ऑ नलाइन आवेदन कैसे करें? (SSC Phase 13 Notification 2025 OUT) SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  ssc.gov.in होमपेज पर “ Apply Online ” पर क्लिक करे खुद को रजिस्टर करें (नाम, ईमेल, मोबाइल आदि से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें आवेदन शुल्क जमा करें आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें  

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक

विषाणु (Virus) से होने वाली बीमारियों के नाम याद रखने की ट्रिक    रेखा हमें हिट करके        पोएचे (पीछे) छोड़ गई रे ▪️ रेबीज खा ▪️ खसरा ह ▪️ हर्पिस में ▪️ मेनिनजाइटिस हि ▪️ हिपैटाइटिस ट▪️ ट्रैकोमा करके▪️(साइलेंट) पो▪️ पोलियो ए ▪️ एड्स चे ▪️ चेचक छो▪️ छोटी माता ड ▪️ डेंगू ज्वर ग ▪️ गलसोध ई ▪️ इन्फ्लूएंजा